महिला को कुछ समझ नहीं आया यह क्या हुआ। अबिगेल नाम की इस महिला को वह अंगूठी उसकी मां ने उसके 8 वें जन्मदिन पर दी थी। एक दिन अचानक अबिगेल से वो अंगूठी खो गई। इस बात को 12 साल हो गए कुछ दिन पहले अबिगेल को उसकी नाक के अंदर कुछ चमकता हुआ दिखा।
उसे यह देख अटपटा लगा और उसने ज़ोर से छींक मारी और उसकी नाक से अंगूठी बाहर निकल आई। एक अंग्रेजी मीडिया के मुताबिक, 20 साल की अबिगेल एक दिन अपने घर पर लिविंग रूम में बैठी हुई थीं। उन्हें न जाने क्यों बार-बार छींक आ रही थी। अपनी नाक को साफ करते समय जब उन्होंने शीशे में देखा तब उन्हें नाक के अंदर कुछ चमकता हुआ दिखाई दिया।
उन्होंने ज़ोर से छींक मारी तो उनके सामने उनकी खोई अंगूठी थी। यह देख वह हैरान रह गईं। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि 12 साल से वह अंगूठी उनकी नाक में ही थी और उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। अबिगेल का कहना है कि उन्हें इन 12 सालों में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। उन्हें कभी सांस लेने में भी कोई दिक्कत नहीं आई।
एक टिप्पणी भेजें