पसंदीदा रंग भी खोलते हैं लव लाइफ के राज, सबसे ज्यादा रोमांटिक होते हैं इस रंग को पसंद करने वाले


रंग जिनके बिना जिदंगी ही नहीं बल्कि हमारे आसपास की किसी भी चीज की बिना रंग के कल्पना करना भी बेहद ही मुश्किल काम है। क्योंकि लाल, नीला हरा,पीला ये सारे रंग किसी न किसी रूप में हमेशा हमारे चारों तरफ बिखरे रहते हैं। इन रंगों का असर सिर्फ आसपास की चीजों पर ही नहीं, बल्कि हमारी लाइफ, मूड, स्वभाव पर भी असर डालते है। यही नहीं, रंगो के जरिए बीमारियों को ठीक करने वाली कलर थैरेपी भी आज के दौर में बेहद लोकप्रिय है। ऐसे में अगर हम ये कहें कि आपके पंसदीदा रंगों से आपकी लव लाइफ के बारे में भी जान सकते हैं। आज हम आपको आपके पंसदीदा रंगों से आपकी लव लाइफ के अनसुने राज के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप आसानी से अपनी लव लाइफ के  बारे में जान सकेगें।

लाल रंग
अगर आपका पंसदीदा रंग लाल है तो आप बहुत ही रोमांटिक  और वाइल्ड इंसान है। आप बेडरुम में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर खुद पर विश्वास रखते हैं। जिससे आप प्यार को अंदर से महसूस कर पातें और लव लाइफ को इंज्वॉय करते हैं। 

पीला रंग
पीला रंग पसंद करने वाले लोग अक्सर अपनी लव लाइफ से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखते हैं। जिसकी वजह से वो कभी भी संतुष्ट नहीं होते है। आप पार्टनर के चरित्र से उसकी बेडरुम परफॉर्मेंस के बारे में बहुत जल्दी राय बना लेते है।

गुलाबी
जो लोग गुलाबी रंग पसंद करते हैं। उनके लिए शारीरिक संबंध अधिक मायने नहीं रखते हैं।
बल्कि ऐसे लोगों को प्यार के साथ होने वाली इंटिमेसी ज्यादा पसंद होती है। आपके लिए लवमेकिंग एक बड़ा फैसला होता है। 
नीला
अगर आप नीला रंग पसंद करते हैं, तो आप बेहद कोमल और नरम स्वभाव के इंसान हैं, और इसी तरह लवमेकिंग पसंद करते हैं। इसके साथ ही आप अपनी लव लाइफ में हमेशा नई चीजें भी ट्राई करना पसंद करते हैं।

हरा रंग
आपका पंसदीदा रंग अगर हरा है, तो आप हमेशा अपनी लव लाइफ को लेकर थोड़ा क्नफ्यूज़ रहते हैं। ऐसे में आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपका बेडरुम में आपसे अपनी फीलिंग्स को खुलकर शेयर करें।

Post a Comment

और नया पुराने