बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही चर्चा में आयी ये एक्ट्रेस, चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन को कर रही है डेट


बॉलीवुड एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को पिछले दिनों बार-बार डिनर और मूवी डेट पर एक साथ देखा गया है। इन दोनों स्टार्स का नाम आपस में जोड़ा जा रहा है। कार्तिक जहां फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से स्टार बन गए हैं, वहीं अनन्या पांडे करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी।

चर्चा में आयी ये एक्ट्रेस:

कार्तिक और अनन्या कभी डिनर को कभी मूवी डेट के बहाने एक साथ स्पॉट किए गए हैं। फिल्मफेयर के मुताबिक कार्तिक और अनन्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपनी फिल्मों और चॉकलेट बॉय इमेज के साथ ही साथ सिंबा गर्ल सारा अली खान के कमेंट्स की वजह से कार्तिक लंबे समय से सुर्खियों में है। दूसरी तरफ अनन्या पांडे अभी ग्लैमर इंडस्ट्री में एंट्री करने की तैयारी में ही हैं। अनन्या फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' में टाइगर श्रॉफ के साथ डेब्यू करने जा रही हैं।


पति-पत्नी के रूप में आएंगे नजर:

खबरों की माने तो फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' के बाद कार्तिक और अनन्या पर्दे पर साथ नजर आएंगे। दोनों 'पति पत्नी और वो' फिल्म के रीमेक में साथ दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अब तक कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन नहीं मिला है। बता दें, सारा अली खान ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताते हुए डेट करने को लेकर बयान दिया था।


Post a Comment

और नया पुराने