धनवान बनने का सपना हर कोई देखता है परन्तु इसे हकीकत में बदलना इतना आसान भी नहीं। परन्तु अगर आपकी मेहनत के साथ ईश्वर की कृपा भी हो जाए तो आपको धनवान बनने से कोई रोक नहीं सकता। शास्त्रों में कुछ ऐसे मंत्र बताए गए हैं जिनसे आकर्षित होकर ईश्वर धन देने पर मजबूर हो जाते हैं। जी हां आज हम आपको ऐसे ही एक मंत्र के बारे में बता रहे है इस मंत्र के जाप से आप पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, होगी धन की बरसात।
कुछ जानकारों का कहना है कि व्यक्ति धनवान बनता है तो अपने भाग्य के बल पर या कर्म के बल पर, लेकिन कभी-कभी यह दोनों ही बल समाप्त हो जाते हैं ऐसे में इस मंत्र का जाप कर आप भी धनवान बन सकते हैं। अत: नित्यकर्म से निवृत्त हो जाने के पश्चात स्नान करते समय इस मंत्र का स्मरण अवश्य करें :-
स्नान मंत्र:
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
नर्मद सिन्धु कावेरी जले अस्मिन सन्निधिम् कुरु।।

एक टिप्पणी भेजें