बिग बॉस सीजन 12 में हारकर भी सबका दिल जीतने वाले दीपक ठाकुर बिहार के मुजफ्फरपुर के छोटे से गांव आथर से है। बीबीए से ग्रेजुएट दीपक की दीपिका और ज्योति दो बहने हैं। दीपक के पिता पंकज ठाकुर किसान हैं, जबकि मां मीरा स्वास्थ्य विभाग में काम किया करती थीं। फिनाले में दीपक ने 20 लाख रुपए लेकर शो से बाहर हो गए। ऐसा दीपक ने अपने घर को हालात को देखते हुए किया।
2017 में बिहार में आई बाढ़ में दीपक के परिवार को काफी नुकसान हुआ था। इसकी वजह से उन्हें अपना पैतृक घर छोड़ना पड़ा था। पूरा परिवार मुजफ्फरपुर में किराए पर रहने लगा। दीपक ने मुजफ्फरपुर के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद एलपी शाही कॉलेज, मुजफ्फरपुर से 12th करने के बाद एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट से BBA किया।
दीपक ने कहा कि फेमस डायरेक्ट अनुराग के एक फोन कॉल से उनकी किस्मत बदल गई। अनुराग ने उन्हें गैंग्स ऑफ वासेपुर में गाने का मौका दिया। इस बिग ब्रेक के बाद भी 7 साल तक दीपक बेरोजगार रहे। आपको बता दें कि बिग बॉस के शो के फिनाले में दीपक के पापा ने बताया कि उन्होंने दीपक को दिल्ली ऑडिशन पर भेजने के लिए करीब तीन हजार रूपए भी उधार लेने पड़े थे। तब जाकर दीपक ऑडिशन दे पाया था।



एक टिप्पणी भेजें