सार्डेनिया में गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रहे हैं रोनाल्डो, देखें तस्वीरें


दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड ज्योर्जीना रॉड्रीग्ज के साथ इन दिनों छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं।


क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड ज्योर्जीना रॉड्रीग्ज के साथ सार्डेनिया में छुट्टियां मना रहे हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ज्योर्जीना के साथ पिछले दो सालों से रिलेशनशिप में हैं।


रोनाल्डो एक व्यस्त खिलाड़ी होने के साथ-साथ पारिवारिक इंसान भी हैं। वो व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने करीबी लोगों को समय देना नहीं भूलते।


ज्योर्जीना रॉड्रीग्ज इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिप रहती हैं। उनके 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रोनाल्डो और ज्योर्जीना की मुलाकात पहली बार एक इवेंट में हुई जहां रोनाल्डो बतौर गेस्ट पहुंचे थे।


पहली मुलाकात के बाद दोनों ने कई बार डेट पर गए। रोनाल्डो और ज्योर्जीना की मुलाकातों का सिलसिला चल पड़ा और फिर दोनों को अक्सर इवेंट में एक साथ नजर आने लगे।


Post a Comment

और नया पुराने