1. एक टोटके में घर के पेड़-पौधों को नियमित रूप से पानी देने के लिए कहा गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। परिवार के लोगों को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
2. बारिश का पानी कांच की शीशी में भरकर अपने बेडरूम में रख दें। ऐसा करने से बेडरूम की नकारात्मक ऊर्जा के दूर होने की बात कही गई है। साथ ही इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आने की भी मान्यता है।
3. एक अन्य टोटके में चांदी के बर्तन में पानी पीने के लिए कहा गया है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति का तनाव दूर होता है। व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है। रिश्ते मजबूत होते हैं।
4. कहा जाता है कि नहाते समय सर्वप्रथम नाभि पर पानी डालना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। और इससे व्यक्ति को अपने जीवन में आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता।
5. एक अन्य टोटके में कहा गया है कि पानी पीने वाला गिलास का सेट उपहार में नहीं देना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना गया है। कहते हैं कि इससे आपको आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें