यहां सिर्फ फेलियर स्टूडेंटस को ही मिलता है एडमिशन, जानिए कॉलेज की खासियत


आजकल कई लोग विदेश जा कर पढाई करते हैं और कुछ देश में ही रहकर अपना नाम रोशन करते हैं। लेकिन आज हम ऐसे कॉलेज की बात कर रहे हैं जहां पर सिर्फ फ़ैल हुए स्टूडेंट को ही एडमिशन मिलता है। आपको हम बता दें कि अमरीका के इस कॉलेज का नाम “स्‍मिथ कॉलेज” है। यह कॉलेज मैसाच्यूसेट यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है। इस कॉलेज में फेलियर छात्रों के लिए विशेष कोर्स चलाया जाता है। इस विशेष कोर्स का नाम “फेलिंग वेल” है।

फेलियर स्टूडेंटस को ही मिलता है एडमिशन:

यह कोर्स उन सभी छात्रों की सहायता करता है जो कि फेल होने के बाद अपने भविष्य को लेकर परेशान रहते हैं। इसके अलावा उनको आगे बढ़ने तथा उनके जीवन की संभावनाओं के बारे में भी बताया जाता है। इस कोर्स की यह विशेषता है कि आप अपनी उम्र के किसी भी पड़ाव पर हों आपको यहां दाखिला मिल ही जाता है।


जानिए कॉलेज की खासियत:

इसमें एडमिशन लेने के लिए सिर्फ यह बताना होता है कि आप आखिर किस फील्ड में फेल हुए हैं। किसी रिलेशन में या स्टडी में या फिर किसी अन्य क्षेत्र में। बस यहां दाखिला मिल जाता है और आपको उन तरीको को सिखाया जाता है जिनसे आप अपने जीवन की समस्यां से उभर सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद आपको सर्टिफिकेट भी कॉलेज की ओर से दिया जाता है।

Post a Comment

और नया पुराने