रोहित शर्मा ने अपनी 133 रनों की शतकीय पारी के दौरान 10 चौके और 6 छक्के लगाए। अपनी शतकीय पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने विराट कोहली शाहिद अफरीदी जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए 8 बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिए।
1. रोहित शर्मा आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं आज रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर चौथा शतक लगाया। रोहित शर्मा से पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स के नाम था उन्होंने आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 3 शतक लगाए थे।
2. रोहित शर्मा विपक्षी टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 64 छक्के लगा चुके हैं। रोहित शर्मा से पहले यह रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम था उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 63 छक्के लगाए थे।
3. रोहित शर्मा का यह विदेशी सरजमीं पर 11वा शतक है। इसके साथ ही रोहित शर्मा विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
4. रोहित शर्मा ने आज अपने वनडे करियर का 22 वां शतक लगाया और इसके साथ ही रोहित शर्मा ने वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले की सूची में सौरव गांगुली और दिलशान की बराबरी कर ली है।
5. किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर पहुंच गए है रोहित शर्मा का आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सातवां शतक है।
6. रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के चार अलग-अलग क्रिकेट ग्राउंड में शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा ने एससीजी, एमसीजी, वाका और गाबा में शतक लगाए है।
7. रोहित शर्मा(ऑस्ट्रेलिया और भारत) किसी दो देशों में 30 से ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा से पहले सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली यह कारनामा कर चुके हैं। विस्तार से पढ़े
8. यह सिर्फ दूसरी बार है जब रोहित शर्मा ने शतक लगाया है तो भारतीय टीम को जीत नहीं मिली है। इससे पहले कानपुर में रोहित शर्मा के शतक के बावजूद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने हराया था।
एक टिप्पणी भेजें