1. इस रिश्ते को कहां तक ले जाना चाहती हो
पहली डेट में आप एक दूसरे को अच्छी तरह जानने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आपका यह सवाल थोड़ा इलॉजिकल नहीं है? पहली डेट पर अपने रिश्ते को लेकर फ्यूचर प्लानिंग करने के बजाए एक दूसरे को समझने की कोशिश करें तो बेहतर होगा।
2. तुम कितने पैसे कमाती हो
पहली डेट पर लड़कियों से पैसों को लेकर कोई सवाल ना करें। दरअसल, पैसों की बात करने से आपकी डेट को लग सकता है कि आप उन्हें बिल देने के लिए कह रहे हैं। इससे आपका रिश्ता आगे बढ़ने से पहले ही खत्म हो जाएगा।
3. आपको किस बात का सबसे ज्यादा अफसोस है
कुछ सवाल ऐसे होते हैं जो किसी का भी मूड खराब कर सकते हैं, जिसमें से यह भी एक अहम सवाल है। ऐसे में पहली डेट पर लड़कियों से बीती हुईं चीजों के बारे में बात करने से बचें और जितना हो सके अपनी डेट को कंफर्टेबल महसूस कराएं।
4. मैं कैसा लग रहा हूं
अगर पहली बार किसी के साथ डेट पर जा रहे हैं तो कभी भी अपनी डेट से यह न पूछें कि आप कैसे दिख रहे हैं। इससे उस शख्स को थोड़ा अजीब लग सकता है। साथ ही ऐसा करने से डेट पर साथ आए शख्स का इंटरेस्ट आप में से कम हो सकता है।
5. क्या मैं तुम्हारा पहला प्यार हूं
हर लड़का पहली डेट में लड़की से यह सवाल जरूर पूछता है कि क्या मैं तुम्हारा पहला प्यार हूं या तुम्हारा कोई पास्ट है? मगर आपको नहीं लगता पहली डेट में यह सवाल पूछना थोड़ी जल्दबाजी है।

एक टिप्पणी भेजें