प्रियंका के शादी वाले लाल लहंगे पर लिखे हैं इन 3 खास लोगों के नाम, जानिए


बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते 1 और 2 दिसंबर को दो अलग अलग रीति-रिवाजों से शादी कर ली। दोनों की शादी बहुत ही धूम धाम से हुई है और बहुत ही रॉयल तरीके से हुई हैं। धीरे-धीरे इनकी शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। क्रिश्चियन वेडिंग पर प्रियंका चोपड़ा सफेद रंग के गाउन में नजर आईं थी। इसके बाद हिन्दू रीती रिवाज से हुई शादी में वो लाल लिबास में नज़र आई। 

प्रियंका के लहंगे की कुछ खास बातें:

इसी के साथ आपको बता दें, हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने सब्यासाची द्वारा डिजाइन किया गया लाल रंग का लहंगा पहना। प्रियंका ने अपनी शादी के दिन जो लहंगा पहना था वो 3720 घंटों में तैयार किया गया था यानी पूरे 9 महीने में। अब इतना समय क्यों लगा ये भी बता देते हैं। इस लहंगे में वाकई खास बात है जो आपको भी हैरान कर देगी। 


लहंगे पर लिखे है 3 खास लोगों के नाम:

प्रियंका के इस लहंगे को 110 करीगरों ने मिलकर बनाया। इसकी खासियत है ये कि इस पर तीन खास लोगों के नाम लिखे हैं। इस पर हिंदी में उनके पति निक और उनके पैरेंट्स मधु चोपड़ा और पिता अशोक चोपड़ा का नाम लिखा गया था। ये नाम प्रियंका की वेस्ट बेल्ट पर डिजाइन किए गए थे जो कि गोल्डन कलर का था। अभी तक ऐसी फोटो नहीं आई है जिसमें ये नाम उनके फैंस देख पाएं।


Post a Comment

और नया पुराने