हम आपको 2 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे है जिन्हे पावरफुल स्मार्टफोन के श्रेणी में रखना कोई गलत नहीं होगा। बता दें कि इस श्रेणी में Samsung Galaxy Note 9 और Vivo Nex शामिल है।
Samsung Galaxy Note 9:
गैलेक्सी नोट 9 में 6.4 इंच क्वाड एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले 2.0 डिस्प्ले है। भारत में यह हैंडसेट एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर (2.7GHz + 1.7GHz) वेरिएंट में मिलता है। वहीं गैलेक्सी नोट 9 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि इसके वेरिएंट 6 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी एलपीडीडीआर 4 रैम और 512 जीबी रैम है। पावर के लिए फ़ोन में आपको 4000 एमएएच की बैटरी मिलती है।
Vivo Nex:
इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड 'अल्ट्रा फुलव्यू' डिस्प्ले मिलती है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जबकि फ़ोन में 8 जीबी रैम हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह फ़ोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है।

एक टिप्पणी भेजें