अब शादी होते ही सबसे पहले बच्चे पैदा करना चाहती है प्रियंका, ये थी शादी की खास वजह


हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध ही गए। काफी धूम धाम से उनकी शादी हुई और काफी रॉयल तरीके से इस शादी का जश्न भी मना। निक और प्रियंका को शादी की जल्दी थी जिसके चलते उन्होंने इसी साल शादी कर ली। लेकिन एक खबर ये भी आई है कि अब प्रियंका जल्दी ही बच्चे भी चाहती हैं। 

बच्चे पैदा करना चाहती है प्रियंका:

इसका खुलासा खुद प्रियंका ने हैलो मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में किया। प्रियंका से जब पूछा गया कि क्या आने वाले वक्त में वह जल्द से जल्द मां बनेंगी, तो इस पर उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा कहती हैं कि इंसान प्लानिंग करता है, उसे क्या करना है इसका फैसला वही करता है, लेकिन वह काम सफल होगा या नहीं, इसका फैसला भगवान करता है। इसलिए मैं कोई चांस नहीं ले रही हूं। हम बच्चे चाहते हैं और जब टाइम सही होगा तो बच्चे भी होंगे।'

Post a Comment

और नया पुराने