1. रात्रि पहर में जन्म लेने वाले लोग जल्दी किसी को भी अपना दोस्त बना लेते हैं। मगर कई बार इनका दोस्ताना स्वभाव इन्हें मुश्किल में भी डाल देता है।
2. इन लोगों को किसी भी मुसीबत का जल्दी पता चल जाता है। इतना ही नहीं, ये समस्याओं का समाधान भी जल्दी निकाल लेते हैं, जो इनकी सबसे बड़ी खासियत है। ये लोग दिन के मुकाबले रात में ज्यादा अच्छा काम कर सकते हैं।
3. रात में जन्म लेने वाले लोगों की सोच काफी क्रिएटिव होती है। इसी वजह से ये अच्छे लेखक, नॉवेल राइटर, पेंटर और डायरेक्टर बनते हैं। इन लोगों को धीमा संगीत सुनना बेहद पसंद होता है।
4. इन लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। मुश्किल वक्त का सामना करने से लेकर भाषण देना इन लोगों को अच्छी तरह से आता है।
5. रात में जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से बेहद रोमांटिक होते हैं। ये लोग पार्टनर के प्रति ईमानदार होते हैं और उनका बखूबी ख्याल रखते हैं। रात में जन्म लेने वाले लोग पार्टनर का साथ कभी नहीं छोड़ते, फिर चाहे कितने भी मुश्किल हालात क्यों न हो।
6. जिन लोगों का जन्म रात में होता है, वे साहसी होते हैं। ये लोग जोखिम भरे काम करना पसंद करते हैं और किसी भी काम को अधूरा नहीं छोड़ते।
7. ये लोग किसी भी काम में हार नहीं मानते हैं और उसे जुनून के साथ पूरा करते हैं। हालांकि, ये थोड़े आलसी किस्म के भी होते हैं।
8. रात में जन्मे लोग कम बोलने वाले होते हैं, लेकिन इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है।
9. रात में जन्म लेने वाले लोग दिमाग की बजाए दिल से काम लेते हैं। इस तरह के लोग लाइफ को लेकर कभी प्रैक्टिकल नहीं होते, लेकिन फिर भी ये भाग्य पर नहीं, कर्म पर भरोसा करते हैं।
10. रात में जन्म लेने वाले लोग अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं। उन्हें दुुख पहुंचाने का ख्याल ये अपने दिमाग में भी नहीं ला सकते।
एक टिप्पणी भेजें