पति-पत्नी के बीच लड़ाई छीन सकती है घर की शान्ति, करने होंगे ये काम


अगर आपको अपने जीवन में परेशानियां और कठिनाईया उठानी पड़ रही हैं तो इसका कारण आपकी कुंडली में बैठे अशुभ ग्रह हो सकते हैं। जी हां, ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति ही जिंदगी को मुश्किल बना देती है। अगर आप अपनी कुछ जरूरतों को बदल लें तो आपको ग्रहों की शांति करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

जिंदगी में विफलता का कारण:

# पत्नी से लड़ाई: आप भी अपनी पत्‍नी से छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा करते होंगें लेकिन आप ये नहीं जानते होंगें कि इससे आपकी कुंडली में शुक्र की दशा खराब होती है। शुक्र के खराब होने पर आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है और सेहत संबंधित बीमारियां भी घेर लेती हैं।

# भाईयों से विवाद: अगर कुंडली में मंगल ठीक नहीं है तो भाईयों से विवाद रहता है। जन्‍मकुंडली में नौ ग्रहों में से मंगल को भाई का कारक माना गया है। मंगल की दशा को ठीक करने के लिए अपने भाईयों से संबंध को मधुर बनाए रखना जरूरी है। ऐसा करने से मंगल दोष भी दूर होता है।

# कर्मचारियों का रखें ध्‍यान: शनि देव को प्रसन्‍न करना चाहते हैं तो आपको अपने कर्मचारियों को सम्‍मान देना चाहिए। अगर आप अपने कर्मचारियों का ध्‍यान रखते हैं और उन्‍हें पूरा सम्‍मान देते हैं तो इससे शनि देव की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।



# माता-पिता को दें सम्‍मान: माता-पिता की सेवा करने वाले व्‍यक्‍ति को सूर्य और चंद्रमा का साथ मिलता है। अगर आप अपने माता-पिता का सम्‍मान करते हैं और उनकी हर जरूरत का ध्‍यान रखते हैं तो आपको सूर्य और चंद्रमा की विशेष कृपा मिलेगी।

Post a Comment

और नया पुराने