आज तक भारतीय क्रिकेट टीम में एक से बड़ा एक बल्लेबाज़ और खिलाड़ी आए हैं। सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, एमएस धोनी, विराट कोहली के अलावा और भी ऐसे कई धुरंधर हें जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपने दमदार परफॉर्मेंस से तहलका मचा दिया।
क्रिकेटर संदीप पाटिल:
भले ही ये सारे क्रिकेटर्स बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हों लेकिन आज तक कोई भी क्रिकेटर संदीप पाटिल जैसा नहीं आया है। संदीप पाटिल वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही सीज़न में 102 छक्के जड़ दिए थे।
अरब सागर में गिरा था छक्का:
इंडियन क्रिकेट टीम के इस दमदार बल्लेबाज़ का जन्म 18 अगस्त, 1956 में हुआ था। आज शायद आप इन्हें पहचानने से इनकार कर दें लेकिन एक समय पर क्रिकेट जगत में इनका बड़ा नाम हुआ करता था। मुंबई की मरीन ड्राइव के पास पारसी जिमखाना मैदान में संदीप पाटिल ने ऐसा छक्का लगाया था कि वो सीधे जाकर अरब सागर में गिरा था।
गेंदबाजों को धूल चटा दी:
संदीप पाटिल उन आक्रामक बल्लेबालों में से एक थे जिन्होंने अपने समय के टॉप गेंदबाजों को धूल चटा दी थी। संदीप ने इनके एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए थे। लगातार 6 छक्के जड़ने का कारनामा संदीप ने वनडे मैच में नहीं बल्कि टेस्ट मैच में किया था।



एक टिप्पणी भेजें