घर में क्रिसमस ट्री लाने से पहले हमेशा ध्यान रखे इन वास्तु नियमों का


क्रिसमस डे और सांता के बारे में तो आपने कई बातें सुनी होंगी लेकिन इस खास दिन सजाए जाने वाले क्रिसमस ट्री से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनके बारे में शायद ही आपको कुछ पता हो। क्रिसमस मनाने वाला हर व्यक्ति इस दिन अपने घर क्रिसमस ट्री लाकर उसे जरूर सजाता है। ऐसा माना जाता है कि इस खास दिन क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने से बुरा भाग्य बदलकर अच्छे में बदल जाता है। लेकिन हम क्रिसमस ट्री लाते वक्त कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जो हमारे लिए शुभ नही होती। वास्तु के अनुसार क्रिसमस ट्री लाते वक्त इन बातों का जरुर ध्यान रखें-

1. क्रिसमस ट्री को घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि घर के दक्षिणी भाग में लगा हुआ क्रिसमस ट्री फायदे के बदले काफी नुकसान पहुंचा सकता है।


2. क्रिसमस को घर के मेन गेट के पास ना रखें क्योंकि इसे कार्य में का क्षेत्र माना जाता है। इसलिए इस स्थान को खाली रखना चाहिए। क्रिसमस ट्री को ऐसे स्थान पर रखें जहां जल तत्व हो। लेकिन वॉशरुम के सामने ना रखें। इससे घर में नकारात्मक उर्जा आती है।

3. क्रिसमस ट्री के पास मोमबत्तियां लगानी चाहिए। मोमबत्ती घर पर जलाना शुभ माना जाता है। कोशिश करें कि आप सजावट के लिए सुगंधित कैंडल्स का प्रयोग करें। बाजार में आजकल कई तरह की कैंडल्स मौजूद है। घर में खुशबूदार कैंडल्स का प्रयोग करने से नकारात्मक उर्जा बाहर चली जाती है।



4. क्रिसमस के मौके पर पूरे मन से और जतन से क्रिसमस ट्री को सजाना चाहिए . ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि क्रिसमस ट्री की सजावट करने से सौभाग्य आकर्षित होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है .


Post a Comment

और नया पुराने