कुछ लोग पेट के बल सोना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा करना या इस प्रकार से सोना स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को निमंत्रण देना है। पेट के बल सोने से कई प्रकार की समस्याएं हो जाती हैं तो इस बात का रखें कि पेट के बल न सोएं। अगर आप भी पेट के बल सोती हैं तो इस आदत को जल्दी ही बदल लीजिये।
पेट के बल सोने की हानियां :
# जो लोग पेट के बल सोते हैं। उनको हमेशा सिरदर्द की शिकायत रहती है। असल में होता यह है की इस पॉजीशन में गर्दन मुड़ जाती है और सिर तक ब्लड सही से सप्लाई नहीं हो पाता है।
# पेट के बल सोने से हमारे शरीर को सही से आक्सीजन नहीं मिल पाती तथा बेड के बैक्टीरिया भी चेहरे के संपर्क में आ जाते हैं। इस प्रकार से हमारे चेहरे पर पिम्पल्स तथा दाग-धब्बों की समस्या हो सकती है।
# अगर आप पेट के बल सोती हैं तो पेट का भोजन सही से पच नहीं पाता है तथा पेट खराब होने की समस्या शुरू हो जाती है। इसके अलावा पेट दर्द की समस्या का सामना भी हमें करना पड़ सकता है।
# पेट के बल सोने पर शरीर की पोजीशन सही नहीं रहती। इस कारण हड्डियों में दर्द की शिकायत भी बनी रह सकती है।
एक टिप्पणी भेजें