बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रूपा गांगुली टीवी शो महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर फेमस हुईं हैं। रूपा ने हिंदी के साथ-साथ बंगाली टीवी और सिनेमा में भी काम किया है। उन्होंने 1992 में मेकैनिकल इंजीनियर ध्रुब मुखर्जी से शादी की थी हालांकि, 2006 में दोनों का तलाक हो गया।
सुसाइड करने की कोशिश:
तलाक के बाद रूपा खुद से 13 साल छोटे सिंगर प्रेमी दिब्येंदु के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहीं हैं। लेकिन जल्दी ही दोनों अलग हो गए थे। रूपा ने कहा था कि, 'शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और पति के साथ कोलकाता शिफ्ट हो गईं थीं। लेकिन उन्हें रोजमर्रा के खर्चों के लिए पैसे नहीं दिए जाते थे। इस कारण उन्होंने इस रोज-रोज के झगड़े से छुटकारा पाने के लिए सुसाइड करने की कोशिश भी की।'
रिलेशनशिप में भी रहीं द्रोपदी:
गौरतलब है कि साल 2006 में ध्रुब और रूपा का तलाक हो गया था। एक इंटरव्यू के दौरान रूपा ने कहा था कि, 'ध्रुब उनके एक्ट्रेस स्टेटस को लेकर इनसिक्योर फील करते थे।' आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ध्रुब और रूपा का आकाश नाम का एक बेटा है, जिसका जन्म 1997 में हुआ था। रूपा पति ध्रुब से अलग होने के बाद अपने से 13 साल छोटे सिंगर प्रेमी दिब्येंदु के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहीं और उस समय उनकी खूब चर्चा हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें