एक बार क्रोध आ जाए तो खुद पर काबू न रख पाना। अगर ऐसा है तो यह बड़ी समस्या है और भविष्य में काफी नुकसान पहुंचा सकती है। क्रोध का अंत हमेशा पछतावे से ही होता है। शास्त्रों में भी क्रोध से दूर रहने की बात कही गई है। अगर बात या बिना बात आपको गुस्सा आता है तो फेंगशुई में बताए गए इन आसान से उपायों को अपनाकर अपने मन को शांत और व्यवहार को मधुर बना सकते हैं।
आइए जानते हैं इनके बारे मे:
# घर में सूर्य की रोशनी और प्राकृतिक हवा को अंदर आने दें। घर में हरे-भरे पौधे लगाएं। अपनी रचनात्मकता को बढ़ाएं। क्रिस्टल पेंसिल लाकेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह क्रोध और चिड़चिड़ापन से बचाव करता है।
# क्रिस्टल बाल को लगाने से घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में लाएं और ड्राइंग रूम या लाबी में मुख्यद्वार के सामने इनका मुंह करके रखें।
# भगवान गणेश जी की नियमित पूजा करें। अपने खानपान में दही को शामिल करें। माना जाता है कि दही को शक्कर के साथ खाने से क्रोध पर लगाम लगती है। अपने पर्स में चांदी का चंद्र यंत्र बनवाकर रख सकते हैं या फिर चांदी का कड़ा पहनने से भी क्रोध से छुटकारा मिलता है।
# फूल प्रेम के प्रतीक होते हैं। घर में लाल रंग के फूल दक्षिण दिशा और पीले रंग के फूल दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं। शयन कक्ष में कभी ताजे फूल न रखें।

एक टिप्पणी भेजें