अक्सर हम दर्द मिटाने के पेनकिलर का इस्तेमाल करते है। यह हमारे शरीर के हर दर्द को खत्म कर देती है वैसे ही हमारे बालों के लिए भी अच्छी होती है। दरअसल, दिल के रोगियों को दी जाने वाली एस्प्रिन की छोटी सी गोली बहुत कमाल की होती है। इस एक गोली से त्वचा और बालों को कितना फायदा होता है, आप सोच भी नहीं सकती है।
एस्प्रिन की गोली के फायदे:
# बचाए बालों की चमक: स्विमिंग पूल के पानी में क्लोरिन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे बालों की चमक फीकी पड़ जाती है। इसके लिए एक गिलास गरम पानी में एस्प्रिन की छह से आठ गोलियां डालें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं।।
# डैंड्रफ: अगर आपको डैंड्रफ की समस्या बहुत है तो एस्प्रिन इसमें लाभदायक है। एस्प्रिन की दो गोलियों को बारीक पीस लें। अब इसमें शैंपू की सामान्य मात्रा मिलाएं और फिर बालों में इसे लगा दें। पेस्ट लगाने के एक से दो मिनट बाद बालों को धो लें।।
# मुंहासे: मुंहासों की समस्या तो हर किसी को होती है। इससे निजात दिलाने में एस्प्रिन मदद कर सकती है। ऐसे में एक गोली को पीस लें। अब उसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब इसे मुंहासों वाली जगह पर लगाएं। दो मिनट बाद पानी से इसे साफ कर लें।

एक टिप्पणी भेजें