HUAWEI ने लांच किया चार कैमरों वाला HUAWEI Y9 2019 स्मार्टफोन


हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन Y9 (2019) लॉन्च कर दिया है। इसकी बैटरी काफी दमदार बताई जा रही है। इस फ़ोन में 4 कैमरे मौजूद है। साथ ही इस स्मार्टफोन की खासियत 6 जीबी रैम और दो फ्रंट व रियर कैमरे हैं। कंपनी ने इस नए फोन मिडनाइट ब्लैक, ब्लू और ऑरोरा पर्पल कलर में पेश किया है।

स्पेसिफिकेशन:


इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर की बात की जाए तो इसमें डिस्प्ले 6.5 इंच (2340 × 1080 पिक्सल) फुल एचडी+ स्क्रीन है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 बताया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर भी मौजूद है। हैंडसेट 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में आपको मिलेगा। वहीं माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को आप 400 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।


कैमरा फीचर्स:


इसमें कंपनी ने 16 मेगापिक्सल प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जबकि सेल्फी के दीवानों के लिए और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल प्राइमरी फ्रंट कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर दिया गया है। इसमें पावर के लिए 4000mAh की दमदार  भी बैटरी भी दी गई है।


Post a Comment

और नया पुराने