गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ इस गाय का नाम, वजह जानकर होंगे हैरान


गाय को हमारे देश में माता का दर्जा दिया जाता है और उन्हें पूजा भी जाता है। लेकिन कहीं ना कहीं उन्हें मार कर खाया जा रहा है जिस पर काफी हंगामा होता है और हो भी चुका है। फ़िलहाल ये मामला शांत है पर हम ऐसे ही गाय के एक मामले पर हम बात कर रहे हैं जो आपको भी थोड़ा हैरान करेगा। एक ऐसी गाय की बात कर रहे हैं हम जिसने अपना नाम गिनीज़ बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ इस गाय का नाम:


इस अनोखी गाय का नाम है मनिकयम जिसने अपने कारनामे से अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज करवा लिया है। दरअसल, ये गाय दुनिया की सबसे छोटी गाय है जिसकी उंचाई केवल 1.75 फीट है और वजन  40 किलो है।


ये रही फेमस होने की वजह:

गाय की औसत लंबाई 4.7 से 5 फिट होती है और वजन करीब 313 किलोग्राम होता है। लेकिन ये गाय उसके आधे से भी कम है। ये भी कह सकते हैं कि गाय बकरी से भी छोटी है। ये गाय केरल के अथोल में रहने वाले बालकृष्णन नामबुकुड़ी के साथ रखती है।

Post a Comment

और नया पुराने