हर दुकानदार ग्राहकों को अपनी ऑर्डर आकर्षित करने के लिए अजीब तरीके अपनाते है। ऐसे ही बात कर रहे हैं रेस्टोरेंट्स की जहाँ पर कुछ ना कुछ अनोखा देखा जाता है। एक ऐसा रेस्टोरेंट हम आपको बताने जा रहे हैं जहां पर आपको बड़े-बड़े जानवर देखने को मिलेंगे। इन्हें देखकर आप काफी खुश भी होंगे और आपकी दिलचस्पी भी बनी रहेगी।
डायनासोर करते हैं आने वालों का स्वागत:
ये होटल टोक्यो में स्थित है जहां आप जैसे ही अंदर जायेंगे वैसे ही वहां के डायनासोर आपका स्वागत करने के लिए आ जायेंगे। अगर ऐसा हो तो क्या होगा लेकिन ये सुनने में जितनी टेंशन हो रही है उतनी ही दिलचस्पी भी आने लगेगी। ये असली के नहीं बल्कि रोबोट हैं जिन्हें ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बनाया गया है।
डायनासोर कहते हैं 'स्वागत है'
यह होटल Henn na चेन है और यह पहला होटल है जहां पर रोबोट रखें गए हैं। लेकिन जब तक कस्टमर यहां के रिसेप्शन पर जा कर कुछ पूछेंगे नहीं तब तक ये रोबोट्स आपसे कुछ नहीं कहेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि रिसेप्शन पर सेंसर लगाए गए हैं जिससे रोबोट को ग्राहक के आने की खबर होती है। ये डायनासोर रोबोट रिस्पेशन पर मौजूद सेंसर से उनकी गति का पता लगाते हैं और बोलते हैं ‘स्वागत है।’
ऐसे होता है गेस्ट चेक-इन:
यह रोबो-डायनासोर एक टैबलेट सिस्टम के जरिए गेस्ट का चेक-इन करवाता है। इतना ही नहीं टैबलेट सिस्टम के जरिए गेस्ट को उनकी सहूलियत के अनुसार भाषा चुनने का भी विकल्प दिया जाता है क्योंकि चीनी, जापानी, अंग्रेजी और कोरियाई जैसी भाषा में बात कर सकते हैं।



एक टिप्पणी भेजें