हमारे जीवन में माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी और बाप-बेटे के रिश्ते की तरह ही गुरु और शिष्य का रिश्ता माना जाता है। दुनिया में सबसे ऊंचा स्थान गुरु को ही दिया गया है। ऐसा कहा जाता है कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा होता है और अगर माता पिता के बाद किसी को भगवान का दर्जा दिया जाता है तो वह सिर्फ गुरु हैं।
गुरु को दें ये गिफ्ट:
# मेष-वृश्चिक राशि : इस राशि के लोग अपने शिक्षक को लाल वस्त्र दान करें।
# वृषभ-तुला राशि : इस राशि के लोग अपने गुरु को सफेद वस्त्र दान करेंगे तो अधिक लाभ होगा।
# मिथुन-कन्या राशि : अपने शिक्षक को हरा वस्त्र दान करेंगे तो गुरु और शिष्य के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।
# कर्क राशि : इस राशि के लोग अपने शिक्षक को चांदी दान कर सकते हैं।
# सिंह राशि : इस राशि के लोग अपने गुरु को तांबा दान करें।
# धनु-मीन राशि : इस राशि के लोग शिक्षक को सोना दान करें इसे शुभ माना गया।
# मकर-कुंभ राशि : आपन अपने शिक्षक को पंचधातु या पंचरत्न का दान करें आपके लिए अधिक शुभ होगा।
एक टिप्पणी भेजें