बॉक्स ऑफिस: 5 वें भी 'स्त्री' ने की जबरदस्त कमाई, कई रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार


हाल ही में अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री, शुरुआती तीन दिन में ही अपनी लागत वसूलने में कामयाब रही। इसी के साथ रिलीज हुई धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हो चुकी है। फिल्म वीकेंड के बाद भी शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल की यमला पगला दीवाना को काफी पीछे छोड़ दिया है। 

बॉक्स ऑफिस कमाई:

ये फिल्म पिछले हफ्ते शुक्रवार को रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन भारतीय बाजार में 6.82 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 10.87 करोड़ की कमाई की थी. जबकि रविवार को कमाई में उछाल देखा गया और फिल्म 13.57 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही। फिल्म ने मंगलवार को 6.37 करोड़ की कमाई की।

स्त्री ने अबतक इस तरह की है कमाई

स्त्री, छठे दिन बुधवार को 50 का आंकड़ा छू सकती है। "सोनू के टीटू की स्वीटी" ने एक हफ्ते में 45.94 करोड़, राजी ने एक हफ्ते में 56.59 करोड़ का कलेक्शन किया है।

इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारों ने काम किया है। इसे करीब 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।

Post a Comment

और नया पुराने