शादीशुदा के औरतों के लिए सबसे कीमती और शुभ माने जाने वाला सिंदूर सिर्फ औरतों के लिए ही उपयोग में नही आता है। जी हां सिंदूर में कई ऐसे चमत्कारि गुण है जिससे आप अपने जीवन की कई सारी मुसीबतों से छुटकारा पा सकती है।
जानें सिंदूर के ये टोटके:
# एक पान की पत्ते पर थोड़ा सा फिटकरी और सिन्दूर लगाकर बुधवार की सुबह या शाम को पीपल के पेड़ नीचे किसी बड़े पत्थर से दबा कर आ जाएं। पीछे पलटकर ना देखें। यह कार्य तीन बुधवार तक करें।
# वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे पर तेल में मिश्रित सिन्दूर लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। यह घर में मौजूद वास्तुदोष को भी दूर करने में कारगर माना जाता है।
# इसके अलावा दरवाजे पर सिन्दूर लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। घर के मुख्य दरवाजे पर सिन्दूर चढ़ी हुई गणेश प्रतिमा लगाने से घर में सुख शान्ति और समृद्धि बनी रहती है।
# यदि आप आए दिन आर्थिक तंगी से परेशान रहते हैं तो नारियल पर सिन्दूर लगाकर उसे लाल वस्त्र में बांधकर उसकी पूजा करें और फिर उसे मां लक्ष्मी से धन की प्रार्थना करते हुए अपने व्यवसाय स्थल सुरक्षित जगह पर रख दें।
# यदि सूर्य और मंगल आपके लिए मारक ग्रह है और उनकी महादशा या अन्तदर्शा चल रही है, तो सिन्दूर को बहते जल में प्रवाहित करें। ऐसा करने से संबंधित ग्रह का प्रभाव कम हो जाता है सूर्य और मंगल शुभ फल देने लगते हैं।
# यदि रक्त संबंधी किसी रोग से पीड़ित हैं, तो सिन्दूर को अपने ऊपर से वारकर बहते हुए जल में प्रवाहित करें। यह उपाय कम से कम पांच बार करेंगे तो शीघ्र ही रोग शान्त हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें