भगवान गणेश को सारे देवताओं से पहले पूजा जाता है। शास्त्रों के अनुसार बप्पा की मूर्ति बनाने के लिए कई नियम बताये गए है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप भगवान गणपति की मूर्ति इन ख़ास चीजों से बनाते हैं तो आपसे भगवान गणेश जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं।
कौन से वो ख़ास चीज:
# अगर आप भगवान गणेश की प्रतिमा गुड़ से बनाते हैं तो इसे बेहद ही शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि गुड़ से बनी प्रतिमा से सौभाग्य वृद्धि होती है और परिवार खुशहाल रहता है।
# गणेश की प्रतिमा अगर श्वेतार्क के मूल की है तो इससे घर में आई धन की कमी दूर होती है। अगर आप धन से जुड़ी समस्या से परेशान हो चुके हैं तो इस गणेश चतुर्थी घर में श्वेतार्क से बनी मूर्ति की स्थापना करें।
# इसके अलावा सर्प की बांबी की मिट्टी से बनी प्रतिमा अभीष्ट सिद्धि देती है। इसे बेहद ही शुभ माना गया है यह प्रतिमा घर में सुख समृद्धि और धन की कमी पूरी करती है।

एक टिप्पणी भेजें