वीडियो: इस मूवी में आइटम नंबर से वापसी को तैयार है मलाइका, देखें वीडियो


मलाइका बॉलीवुड की काफी हॉट एक्ट्रेस है। किसी भी फिल्म में अगर मलाइका अरोड़ा खान का आइटम नंबर हो तो भले ही वो फिल्म हिट हो या ना हो, वो गाना जरूर हिट हो जाता है। चाहें वो 20 साल पुरानी शाहरुख खान की फिल्म दिल से का छैंया-छैंया हो चाहें दबंग फिल्म का गाना मुन्नी बदनाम। मलाइका की अदायगी से ये सारे गाने लोगों के दिल में एक खास जगह बनाने में कामयाब रहते हैं। 

पटाखा में होगा आइटम सॉन्ग:

मलाइका एक बार फिर से पटाखा फिल्म से एक धमाका करने को तैयार हैं। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली है जो पटाखा फिल्म के एक गाने की है। गाने का नाम हैलो-हैलो है। फोटो में वो काले रंग की घाघरा और चोली में हमेशा की तरह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं।

मलाइका ने कैप्शन में लिखा- हैलो, हैलो, हैलो, दो दिन में सब कहेंगे। इसके अलावा एक इंटरव्यू में गाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- रेखा भरद्वाज ने ये गाना गाया है। पहले भी ऐसा ही मैजिक क्रिएट किया जा चुका है और मैं इस गाने का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। मुझे फिल्म का टाइटिल और गाने का टाइटिल काफी अच्छा लगा।


Post a Comment

और नया पुराने