कंगना हमेशा अपनी बयानों को लेकर चर्चा में रही है। हाल ही में रितिक रोशन से कोल्ड वार के बाद अब कंगना राणावत का सोनू सूद के साथ कोल्ड वार शुरू हो गया है। झांसी की रानी की बायोपिक मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी फिल्म में काम कर रहे सोनू सूद ने अचानक में फिल्म छोड़ दी इन सब से बौखला कर कंगना राणावत ने सोनू सूद पर कई आरोप लगाए।
सोनू सूद ने भी छोड़ी कंगना की मणिकर्णिका:
कंगना राणावत ने कहा कि सोनू सूद ने जो डेट हमें दी हुई थी वह एक बार भी उस डेट पर साइट पर नहीं आए उन्हें किसी महिलाएं डायरेक्टर के अंदर काम करना पसंद नहीं आया इसीलिए उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी।
जबकि सोनू सूद का कहना है कि कंगना ने उनके साथ बदतमीजी की लेकिन कंगना का कहना है कि वह सोनू से 1 साल से नहीं मिली तो उनके साथ बदतमीजी कैसे कर सकती हैं।
आपको बता दें कि इस फिल्म में सोनू मराठा सेना के कमांडर सदाशिव का किरदार निभा रहे थे।



एक टिप्पणी भेजें