लड़कियों को अपनी दमकती त्वचा से बहुत लगाव होता है। त्वचा के लिए बेसन बहुत ही फायदेमंद होता है। जैसे ये कई प्रकार के व्यंजन बनाने में उपयोगी है उसी प्रकार ये कई प्रकार से हमारी त्वचा को भी फायदा पहुंचता है। हमारी त्वचा की कई समस्याओं में भी ये फायदेमंद होता है।
बेसन फेसपैक के फायदे:
# मुहांसे: एक कटोरी में बेसन लेकर एक चम्मच चन्दन पाउडर और एक चम्मच हल्दी पाउडर को मिला ले फिर इस पैक में गुलाब जल या सादे पानी को मिलाकर पेस्ट बना ले फिर उसको अपने चेहरे पर लगाए सूखने के बाद सादे पानी से मूंह धो ले।
# तैलीय त्वचा: अगर आपकी त्वचा भी तैलीय है और गर्मियों में अक्सर आपको चेहरे पर तेल आने की समस्या होती है तो आप को इस पैक को रोज़ अपने चेहरे पर लगाना चाहिए।
# रोम छिद्र: अगर आप की त्वचा पर भी खुले रोम छिद्रों की समस्या है तो आपको इस पैक का उपयोग करना चाहिए। 2 चम्मच बेसन में खीरे का रस मिलाकर एक पेस्ट बना ले फिर इसको अपने चेहरे पर लगाये।
# टेनिंग की समस्या: अगर आपकी त्वचा भी धूप में घूम घूम कर काली पड़ गई है तो आपको अपने चेहरे पर ये पैक लगाना चाहिए। इसके लिए आपको बेसन में एक चम्मच नीम्बू का रस और पानी को मिलाकर पेस्ट बनाये और फिर धो ले।

एक टिप्पणी भेजें