हाल ही में एक ऐसा एप बनाया गया है जिसपर रेंट में लड़कियों को बॉयफ्रेंड्स मिल सकते हैं। एक ऐसा एप जिसपर लड़कियां अपने लिए जैसा बॉयफ्रेंड चाहे वह ले सकती हैं। इस एप का नाम 'Rent A Boyfriend' है। इस एप को कौशल प्रकाश नाम के एक लड़के ने बनाया है और इस एप में लड़कियां अपने लिए मेल फ्रेंड और बॉयफ्रेंड दोनों खोज सकती हैं।
ऑनलाइन होगी बुकिंग:
कौशल ने कहा कि उनके द्वारा बनाया गया यह एप महिलाओं और लड़कियों को केवल जेंटलमैन का पता देता है और इसके द्वारा पुरुषों को चुना गया है जिन्हे महिलाएं रेंट पर ले सकती हैं। इस एप में जो भी लड़के हैं वह बहुत अच्छे हैं और उनका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं है। इस एप में कोई भी प्राइवेट मैसेज नहीं भेज सकता है ना ही कोई सेक्सुअल रिलेशन बनाने के बारे में बातें कर सकता है।
ये है रेट:
इस एप में लडकियां 3000 प्रति घंटे के हिसाब से कोई भी Celebrity, 2000 प्रति घंटे के हिसाब से कोई Model और 300-400 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से एक आम व्यक्ति को रेंट पर ले सकती हैं। इस एप पर बॉयफ्रेंड के साथ ही एक नंबर भी दिया जाता है जिसमे 'Psychiatric Help' दी जाती है।



एक टिप्पणी भेजें