हमारे शरीर की छोटी मोटी बिमारियों और कटे भागों, मुंह के छालों इनसे निजात पाने के लिए फिटकरी का उपयोग किया जाता है। लेकिन अब हम आपकों फिटकरी के ऐसे उपयोग बतायेंगे जिससे आपके जीवन की बुरी परिस्थितियों से छुटकारा मिल जाएगा।
फिटकरी के कुछ चमत्कारी गुण:
# यदि रात में आपकों बुरे सपने बार बार आकर डराते है तो इसके लिए आप अपने सोने वाले बिस्तर के नीचे काले कपड़े में फिटकरी बांध कर रखें।
# बच्चे के लिए किसी भी मंगलवार या रविवार के दिन फिटकरी का एक टुकड़ा बच्चे के सिरहाने रख दें। रात में बच्चे को सोते समय बुरे सपने नही आएंगे और ना ही सोते सोते बच्चा डरेगा।
# किसी दुकान में मुख्य द्वार पर काले कपड़े में फिटकरी बांधकर लटका देने से बरकत बरकरार बनी रहती है।
# अगर आपकें परिवार के सदस्यों में झगड़े होते हों तो परिवार का मुखिया रात्रि को अपने पलंग के नीचे एक लोटा पानी रख दें। और उसमें एक छोटा टुकड़ा फिटकरी का डाल दें। सुबह गुरूमंत्र या ईष्टदेव के नाम का उच्चारण करके वह जल पीपल को चढाए।
# बाथरूम में एक कटोरी में एक फिटकरी रखें। हर महीने इस कटोरी की फिटकरी को बदलते रहें। माना जाता है कि हवा में मौजूद नमी के साथ साथ यह फिटकरी आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को भी अपने अंदर समाहित कर लेता है।
# जिस व्यक्ति को नजर लगी हो तो उसे लेटाकर, फिटकरी का टुकड़ा लेकर सिर से पांव तक सात बार उतारें। ये ध्यान रहे कि हर बार सिर से पाव तक ले जाकर टुकड़े को तलवे से लगाकर फिर सिर से घुमाना शुरू करें। इस फिटकरी के टुकड़े को आग में डाल दें।

एक टिप्पणी भेजें