Video: इस महिला पायलेट ने चलते प्लेन में दिखाया किकी चैलेंज, देखकर उड़ जाएंगे होश


सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई ट्रेंड चलता ही रहता है और ऐसा ही एक ट्रेंड पिछले कुछ दिनों से चलता आ रहा है जिसका नाम है किकी चैलेंज। इस चैलेंज में लोग अपनी कार से उतरकर डांस करने लगते हैं। अब तक तो लोगों ने किकी चैलेंज कार, ऑटो और बाइक से उतरकर पूरा किया लेकिन अब ये चैलेंज हवाई यात्रा तक पहुंच गया है।

महिला पायलेट ने दिखाया किकी चैलेंज:

एक महिला पायलेट ने भी विमान से उतरकर किकी चैलेंज को पूरा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने किकी चैलेंज का वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जो आते ही तेजी से वायरल हो गया। इस महिला पायलट का नाम है एलेजेंड्रा मैनरिकेज।

‘किकी डू यू लव मी’ पर डांस करते हुए चल रही हैं और प्लेन भी धीरे-धीरे चलता जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 65 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है।


Post a Comment

और नया पुराने