पहला उपाय
सुबह उठते ही सबसे पहले अपने इष्टदेव को याद करें और दिन को शुभ बनाने की प्रार्थना करें। इससे दिन की शुरुआत शुभ होती है और दिनभर सकारात्मकता बनी रहती है।
दूसरा उपाय
सोमवार को घर से निकलने से पहले आइने में चेहरा देखें। मंगलवार को मिठाई, गुड़ आदि खाकर निकलें। बुधवार को हरे धनिए की कुछ पत्तियां खाएं। गुरुवार को सरसों के कुछ दाने खाकर घर से निकलें। शुक्रवार को दही और शनिवार को तेल से बना व्यंजन खाकर घर से निकलें। इन बातों का ध्यान रखने से दुर्भाग्य दूर हो सकता है।
तीसरा उपाय
हनुमानजी के मंदिर जाएं। भगवान को एक मीठा पान चढ़ाएं। तेल का दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय से सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
चौथा उपाय
कम से कम किसी एक गरीब को गुड़, चना, खाना या धन का दान रोज करना चाहिए। गरीब की दुआओं से घर में बरकत बनी रहती है।
पांचवां उपाय
वैवाहिक जीवन में सुख और प्रेम बनाए रखने के लिए रोज शिवजी के साथ ही माता पार्वती की भी पूजा करें।
छठा उपाय
किसी मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं। रोज इस पौधे की देखभाल करें। जैसे-जैसे ये पौधा बड़ा होगा आपकी परेशानियां दूर होने लगेगी और घर में सुख-समृद्धि बढ़ने लगेगी।
सातवां उपाय
रोज सोने से पहले कमरे थोड़ा सा कपूर जलाएं। कपूर की महक से नकारात्मकता दूर होती है और नींद अच्छी आती है, मानसिक शांति मिलती है।
आठवां उपाय
घर की नकारात्मकता और बुरी नजर दूर करने के लिए घर में रोज लोबान या गुगल की धूप जलाना चाहिए।
नवां उपाय
रोज सुबह सूर्योदय के बाद और शाम को सूर्यास्त से पहले, दिन में दो बार एक रोटी लें। इस रोटी को अपने ऊपर से 11 बार वार लें। ये रोटी कुत्ते को खिला दें। इस उपाय से बुरी नजर नहीं लगती है।

एक टिप्पणी भेजें