आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की कमर काफी बड़ी होती है। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग अपने जीवन में काफी सफलताएं हासिल करते हैं। हालांकि इन लोगों के अपने जीवन के अंतिम सालों में गंभीर बीमारियों से जुझने की भी मान्यता है। सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है कि जिन पतियों की कमर कुछ ज्यादा ही पतली होती है, ऐसे लोगों के गलत संगति में पड़ने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसे में इन लोगों कि पत्नियों को सदैव इन पर अपनी नजर बनाए रखनी चाहिए।
कुछ लोगों की कमर में गड्ढा पाया जाता है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक ऐसे पति अपने जीवन में काफी ऊंचाइयों को छूते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग व्यवसाय के क्षेत्र में काफी अच्छा करते हैं। इसके साथ ही इन्हें सामाजिक कार्यों में भी दिलचस्पी होने की मान्यता है। कहा जाता है कि ऐसे संकेतों के बावजूद यदि पति-पत्नी में आपसी तालमेल हो तो दांपत्य जीवन में सदैव खुशियां लाई जा सकती हैं। कहते हैं कि एक सफल दांपत्य जीवन के लिए पति-पत्नी के बीच भरोसा, सम्मान और प्यार का होना बहुत जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें