एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें


टीवी शो "ये मेरी लाइफ है" से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस और मॉडल शमा सिकंदर ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं। इन तस्वीरों में वह काफी बोल्ड और ब्यूटीफुल अंदाज में नजर आ रही हैं।


आपको बता दे शमा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साथ ही उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज और कुछ फिल्मों में भी काम किया। दरअसल, 2011 में उन्हें बायपोलर डिसऑर्डर नामक मानसिक बीमारी थी। इस बीमारी से वो इतनी परेशान हो चुकी थीं कि बार-बार खुदकुशी करने की सोचती थीं।


एक रात उन्होंने सोते वक्त ज्यादा मात्रा में नींद की गोलियां खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। बाद में इलाज के बाद शमा इस बीमारी से ठीक हो पाईं। जनवरी 2016 में शमा ने जेम्स मिलिरॉन नाम के शख्स से सगाई की थी। सेरेमनी दुबई के 7 स्टार होटल से हुई थी।


सगाई की कुछ फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं थीं। उनकी तस्वीरों को देखकर खबरें सामने आई थी कि सर्जरी से अपना लुक पूरी तरह बदल लिया है हालांकि इस पर उन्होंने कभी कोई बात नहीं की। बता दें कि शमा टीवी शो 'बालवीर' में 'भयंकर परी' का किरदार निभाकर फेमस हुईं।


इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज और कुछ फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने फिल्म 'प्रेम अगन', 'मन' और 'अंश' की, जब फिल्मों में कुछ खास काम नहीं मिला तो उन्होंने टीवी की ओर रुख किया। 

Post a Comment

और नया पुराने