हिना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद हाॅट लग रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
हिना की इन तस्वीरों को कुछ ही घंटे में लाखों यूजर्स लाइक कर चुके हैं। इससे पहले हिना डिजाइनर पल्लवी गोयल द्वारा तैयार किए गए ब्लू कलर के सूट में नजर आईं।
बता दें कि हिना ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया जो कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था। इस म्यूजिक वीडियो ‘भसूड़ी’ में हिना खान को फैंस ने खूब पसंद किया था।
इसके अलावा हिना जल्द ही ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में कोमोलिका का किरदार निभाएंगी। खबरों की मानों तो हिना के किरदार के लिए अलग से प्रोमो बनाया जाए। इस प्रोमो की शूटिंग हिना जल्द शुरू कर सकती हैं।





एक टिप्पणी भेजें