- सावन में मेहंदी के बिना महिलाओं का श्रृंगार भी अधूरा माना जाता है। सावन में मेहंदी लगाना एक परंपरा है जिसमें ये कहा जाता है कि मेहँदी लगाने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।
- मेहँदी का रंग जितना गहरा होता है उतना ही पति पत्नी में प्यार बढ़ता है और उनका रिश्ता मजबूत होता है। मेहदी के बिना महिला का श्रृंगार अधूरा माना जाता है।
- एक वजह ये भी है कि सावन में जब चारों ओर हरियाली का माहौल बना रहता है तब महिलाएं हरे रंग को काफी महत्व देती हैं और जीवन का अहम हिस्सा बनाती हैं।
- इसके अलावा महिलाएं हरी रंग की चूड़ियां भी पहनती हैं और जब वो खनकती हैं तो चारों ओर खुशहाली छा जाती है। महिलाओं के जीवन में जितना लाल रंग अहम होता है उतना ही सावन में हरा रंग भी होता है।

एक टिप्पणी भेजें