अपने लवर के प्यार में पड़ने से पहले जान ले उसकी ये बातें


कभी कभी हमें लगता है कि उस इंसान के साथ हमारा रिश्‍ता ज़्यादा दिन तक नहीं चल पाएगा, लेकिन फिर भी हम उससे प्यार करने लगते हैं। हम किसी इंसान को समझ ही नहीं पाते है। और उससे प्यार करने लगते हैं। यही कारण है कि हमारे देश में रिश्ते जल्दी टूट जाते हैं। अगर किसी गलत व्यक्ति से प्यार हो जाए तो हम हमारी तरफ से चाहे कितनी भी कोशिश कर ले पर सामने वाले इंसान को कभी यह बात समझ में ही नहीं आएगी और एक दिन परिणाम यह होगा की दोनों अलग अलग रहने पर मजबूर हो जाएंगे।


अगर किसी व्यक्ति को प्यार करने से पहले उसके बारे में अच्छे से समझ ले तो हमें पता चल जाएगा कि यह इंसान इस काबिल हैं भी या नहीं। इसके लिए अपने पुराने रिश्तों पर भी ध्यान दें। इससे आपको अपना प्यार चुनने का तरीका समझ में आ जाएगा। और शायद आपको वह मिल जाए जिस प्यार की आपको तलाश हैं। प्यार सपनों की दुनियां के जैसे होता हैं।


इसलिए हमेंशा इसे हकीकत की जिंदगी से भी जोड़कर देख लेना चाहिए। हो सकता हैं जिसे आप पसंद करते हैं। वह आपकी इच्छा के अनुरूप नहीं हों। जैसे कि अगर आप पहली बार किसी से प्‍यार करते हैं और आगे चलकर बात नहीं बन पाती तो अगली बार जब भी प्यार करने का खयाल आए तो पहले के रिश्तों के बारे में जरूर सोच लेना चाहिए। और यह कोशिश करनी चाहिए की कैसे इस रिश्ते को बेहतर बनाया जा सकता हैं।


आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए की आपके पार्टनर को आपसे क्या उम्मीदें हैं। वहीं अगर शूरूआत में ही आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपके सपनों के अनुसार नहीं चल रहा हैं। तो बेहतर है कि वहीं पर अपने दिमाग व मन को कंट्रोल कर लेना चाहिए।

Post a Comment

और नया पुराने