1. पार्टनर का फोरहेड किस करना महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा रोमांटिक फीलिंग देता है। माथे पर चूमना पुरूषों के प्यार के साथ सुरक्षा की भावना, सम्मान और खुशी को जाहिर करता है। इसलिए महिलाओं के लिए इससे इमोशनल और रोमांटिक पल कोई और नहीं होता।
2. महिलाओं के लिए उनकी लव लाइफ से जुड़ा हर पल खास होता है। इसलिए आप इन तारीखों जैसे सालगिरह की डेट वगैरह को याद रखें। इससे आप अपनी पार्टनर के दिल में खास जगह बना पाएंगे और उन्हें यह रोमांटिक भी लगता है।
3. पुराने समय में अपने प्यार को जाहिर करने के लिए लोग खत लिखते थे लेकिन महिलाओं को यह काम आज भी रोमांटिक लगता है। जब आप अपनी पार्टनर को अपने हाथ से लिखा हुआ इमोशनल और रोमांटिक खत देंगे तो उन्हें ये काफी अच्छा लगेगा।
4. अगर आप अपने पार्टनर से दूर रहते हैं तो कभी-कभार उनसे मिलने के लिए सरप्राइज विजिट जरूर करें। अपने पार्टनर का यूं अचानक मिलने आना महिलाओं को काफी रोमांटिक लगता है।
5. अपने पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर चलना भी हर महिला को रोमांटिक लगता है। जब आप बिना किसी कारण अपनी पार्टनर का हाथ थाम लेते हैं तो उन्हें बहुत खुशी मिलती है।
6. हर महिला चाहती है कि उसका पार्टनर उन्हें स्पोर्ट करें फिर चाहे सिचुएशन कोई भी हो। जब आप किसी भी बात के लिए अपने पार्टनर की साइड लेते हैं तो उनके लिए वह पल बेहद खास और रोमांटिक होता है।
7. महिलाएं तो अपने पार्टनर के लिए रोज ही खाना बनाती है लेकिन उन्हें खुश करने के लिए आपको भी कभी-कभार खाना बनाना चाहिए। अपने पार्टनर के हाथों से बनी डिश खाना महिलाओं को बहुत रोमांटिक लगता है।




एक टिप्पणी भेजें