फोटोग्राफर केन किफर अपनी पत्नी और मॉडल मेलोडी के साथ दो घंटे बोट का सफर करके उथले पानी में ऐसी जगह पहुंचे थे जहां मगरमच्छ बहुत तादाद में थे। ये पूरी दुनिया में अपनी तरह का अनूठा फोटोशूट है।
ख़ास बात ये है कि इस फोटोशूट में मॉडल को अपना चेहरा सीधा रखना था और चेहरे पर सामान्य भाव रखने थे जो मगरमच्छों के डर की वजह से मुमकिन नहीं हो पा रहा था। फोटोग्राफर को परफेक्ट शॉट लेने के लिए अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
हैरानी की बात ये रही कि इस अंडर वॉटर फोटोशूट के दौरान मगरमच्छों ने न तो फोटोग्राफर और न ही मॉडल पर हमले की कोशिश की।
ये फोटोशूट मैक्सिको के चिंचोरो बैंक इलाके में किया गया। फोटोग्राफर और मॉडल अपने साथ सिर्फ जरूरत का सामान ले गए थे। जिस जगह ये फोटोशूट हुआ वहां करीब 500 मगरमच्छों का डेरा है।
फोटोग्राफर ने मगरमच्छों को दूर रखने और परफेक्ट शॉट लेने के लिए पानी में फिशिंग नेट डाली थी जिसमें कुछ मछलियां थीं ताकि मगरमच्छ उनपर सीधा हमला न करें।






एक टिप्पणी भेजें