बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो 2 मिनट 24 सेकेंड के इस ट्रेलर में सनी लियोन के बोल्ड सीन से लेकर सेमी न्यूड सीन तक देखने को मिलेंगे। फिल्म में सनी लियोन के उस बचपन को भी दिखाया गया है जब वह सब कुछ होने के बावजूद भी खुद को अकेला महसूस करती थीं। ट्रेलर में सनी लियोन के कई पहलू को दिखाया गया जब वह पोर्न इंडस्ट्री में नहीं थी और दूसरा जब उन्होंने इस इंडस्ट्री में कदम रखा।
पता हो कि सनी बॉलीवुड में कदम रखने से पहले पोर्न इंड्रस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। वह भारतीय टीवी पर पहली साल 2011 में 'बिग बॉस' सीजन पांच में नजर आईं थी। इसके बाद सनी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। 'बिग बॉस' के घर में रहते हुए सनी लियोन को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म 'जिस्म-2' के लिए साइन कर लिया था।

एक टिप्पणी भेजें