जाह्नवी-ईशान ने पहली बार एक साथ कराया जबरदस्त फोटोशूट, देखिये तस्वीरें


धड़क फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ पहला फोटोशूट कराया है। दोनों ने ये फोटोशूट बाजार मैगजीन के कवर पेज के लिए करवाया है।


इस दौरान जाह्नवी जहां व्‍हाइट टीज के साथ रेड कलर की स्‍कर्ट पहने काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। ईशान भी चेक स्‍टाइल के सूट पहने काफी हैंडसम लग रहे हैं।


धड़क फिल्म में जाह्नवी और ईशान की जोड़ी को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। इस बात का सबूत धड़क के ट्रेलर ने र‍िलीज के साथ दे द‍िया है।


धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले शशांत खैतान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। ये दोनों स्टार्स इन दिनों फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन में बिजी हैं।


बता दें कि 'धड़क' सुपर हिट मराठी फ़िल्म ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक है। रिलीज से पहले ही फिल्म काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। ट्रेलर से लेकर फिल्म के गानों को लोगों ने काफी पसंद किया है

Post a Comment

और नया पुराने