भाई-बहन का रिश्ता ऐसा होता है कि वह अक्सर लड़ते-झगड़ते हैं। लेकिन फिर भी एक-दूसरे के लिए मन में बैर नहीं पालते। इतना ही नहीं, उनके बीच चाहे कितनी भी लड़ाई क्यों न हो जाए लेकिन आप एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ते।
जीवन में हर किसी को कभी न कभी कठिन दौर से गुजरना पड़ता है। लेकिन उस समय भाई ही होता है जो किसी मजबूत दीवार की तरह आपके साथ होता हे। किसी भी मुसीबत का डट कर सामना करना आपको अापका भाई ही सीखता है। उसके द्वारा दिलाया गया भरोसा आपमें हिम्मत जगाता है।
किसी भी रिश्ते में सबसे जरूरी बात है कि आप अपनी हर चीज एक-दूसरे से शेयर करें। भाई-बहन भी अपने कमरे से लेकर चीजों यहां तक कि अपनी भावनाओं को भी एक-दूसरे से शेयर करते हैं। भाई-बहन को अक्सर एक-दूसरे के हर सीक्रेट के बारे में पता होता है, जो शायद उनके माता-पिता को भी नहीं पता हो।

एक टिप्पणी भेजें