उनके फैंस को उनका यह रूप बिल्कुल पसंद नहीं आया और वह उन्हें सोशल मीडिया पर ही बुरा-भला सुनाने लगे। इन्ही में से एक शख्स ने लिखा है, ‘कोशिश कीजिये की सिगरेट के साथ तस्वीर या वीडियो पोस्ट ना करें। यह सहीं मैसेज नहीं देता।’
एक और शख्स ने लिखा, ‘आपको कई लोग फॉलो करते हैं। हालांकि कई लोगों ने इस वीडियो को लेकर मंदना का सपोर्ट भी किया है। लोगों ने लिखा है कि मंदना बालिक हैं और सिगरेट पीना या ना पीना यह तय करना उनका काम है।’
एक यूजर ने दुखी होकर लिखा कि आप मेरी पसंदीदा हैं लेकिन मुझे लगता है आज कल आप डिप्रेशन की शिकार हैं। एक महिला यूजर ने लिखा, ‘आपके हाथों में सिगरेट हैं क्या आपको मालूम है कि यह वीडियो हजारों लड़कियां देख रही हैं।’ यहां देखे वीडियो....




एक टिप्पणी भेजें