बारिश में कपल्स को रोमांस करते देख कुछ ऐसा सोचती हैं ‘सिंगल लड़कियां’


बारिश का सीजन सब कुछ रोमांटिक कर देता है फिर चाहे मौसम का माहौल हो या फिर आपका दिल। बारिश होते ही कपल्स घूमने निकल पड़ते हैं। हाथों में हाथ और आंखों में प्यार की मस्ती उन दोनों को और भी करीब ले आती है। हालांकि उन दोनों के प्यार भरे रिश्ते को देखकर कुछ लड़कियां बेहद अजीब कमेंट भी करती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते है वो कौन से कमेंट है जिनका निशाना सिंगल लड़कियां कपल्स को बनाती हैं...

प्यार भरा मौसम हो और प्यार न हो ऐसा होना मुश्किल हो जाता है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि कपल्स पब्लिक प्लेस पर ही एक दूसरे को किस करते हुए स्पॉट किए जाते हैं जिसे देखकर सिंगल लड़कियां कमेंट करती हैं क्या घर नहीं है इनके पास।

सिंगल लड़कियां कपल्स को देखकर यही फील करती हैं कि काश उनके साथ भी कोई होता जिसके साथ वो भी ऐसे ही टाइम बितातीं। ऐसे में ज्यादातर लड़कियां ये कमेंट करती हुई देखी जाती हैं कि देखो लड़का कितना हैंडसम है और लड़की कितनी खराब है, क्या इसको कोई और नहीं मिली थी।

अक्सर सिंगल लड़कियां कपल्स को देखकर जलभुन जाती हैं और कई तरह के कमेंट भी करती रहती हैं। अगर लड़का लड़की को शॉपिंग करा रहा है और लड़की एक के बाद एक फरमाइश करती हुई दिखाई देती है तो सिंगल लड़कियां कहती हैं लड़की ने सही हाथ मारा है।

लड़कियां कई चीजों को लेकर आपस में कॉम्पटीशन करने लगती हैं फिर चाहें ड्रेसिंग सेन्स हो या फिर जॉब। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि अगर कोई सिंगल लड़की कपल्स को देखती है तो उनके ड्रेसिंग सेन्स पर भी कमेंट करती है खासतौर पर तब जब लड़का हैंडसम हो।

कपल्स को देखकर लड़कियां कपल्स के तौर तरीके पर भी कमेंट करती हैं। अगर लड़की के कहने पर लड़का वही काम कर रहा है तो अक्सर लड़कियां कहती हैं देखो जरा कैसे लड़के को अपने इशारों पर नचा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने