इस गाने के बोल लिखे हैं यादव राज ने. म्यूजिक अनुज तिवारी ने दिया है। गाने को अपनी आवाज से सजाया है इंदु सनील और अनुज तिवारी ने। बता दें, आम्रपाली को भोजपुरी जगत में करीब 4 साल हो चुके हैं और आज वह सभी की फेवरेट एक्ट्रेस हैं। इससे पहले आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान की फिल्म के गाने ‘स्वैग से करेंगे सबका स्वागत’ पर डांस कर उसका वीडियो पोस्ट किया था। आम्रपाली के जबरदस्त डांस मूव ने फैंस के होश उड़ा दिए थे।
फिल्म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ में विशाल सिंह, माही खान, नीलू सिंह, सूर्या शर्मा, स्नेहा मिश्रा जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं। आम्रपाली जल्द ही भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ फिल्म ‘महाबली’ में नजर आने वाली हैं।



एक टिप्पणी भेजें