शरीर में इन कारणों से आता है एचआईवी वायरस, जानें एड्स होने के कारण


आज के समय में एड्स एक गंभीर समस्या के रूप में फैलता जा रहा है। एड्स के लिए लोगों में जागरूकता का अभाव है, जिसकी वजह से अभी भी एड्स के कई मामले सामने आ रहे हैं। एड्स के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर तरह-तरह के अवेयरनेस प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाता है।

आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिरकारकार एड्स किन कारणों से होता है और इसके लक्षण क्या होते हैं। उसके पहले बता दें कि एड्स, एचआईवी नाम के वायरस से होता है। लेकिन कोई जरूरी नहीं है कि शरीर में एचआईवी वायरस है तो आपको एड्स है। एचआईवी वायरस होने के 8-10 साल बाद एड्स के लक्षण नजर आते हैं।

एड्स होने के कारण
- एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाना
- खून चढ़ाने के दौरान एचआईवी एफेक्टेड ब्लड का इस्तेमाल
- एचआईवी से ग्रसित मां से बच्चे में जा सकता है वायरस
- किसी डॉक्टर द्वारा डिस्पोजेल सिरिंज का इस्तेमाल न करना
- नाई या टैटू की शॉप पर इंफेक्टेड चीजों के इस्तेमाल से

Post a Comment

और नया पुराने