तुला राशि
इस राशि के लड़के बेहद ही रोमांटिक किस्म के होते हैं। इनमें लड़कियों को समझने की पूरा सेंस होता है। ये लड़कियों को समय समय पर गिफ्ट देकर सरप्राइज देते रहते हैं। इन्हें अच्छे से मालूम है कि शादी के सालों बाद भी रिश्ते में गर्माहट और प्यार कैसे बनाकर रखा जाएं, जिसकी वजह से इनकी शादीशुदा लाइफ भी बहुत अच्छी होती है।
धनु राशि
इस राशि के पुरूष बहुत ही समझदार होते हैं। ये एक परफेक्ट पति बनते हैं। अपनी पत्नी का बहुत ही ख्याल रखते हैं। बता दें कि इस तरह के पुरूष रोमांटिक के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी होते हैं। ये पत्नी का बिल्कुल उसके पिता की तरह ख्याल रखते हैं, इनकी पत्नी को इनसे कभी नहीं नाराज होती।
वृषभ राशि
इस राशि के मर्द काफी शांत स्वभाव के होते हैं। इन्हें किचपिच पसंद नहीं होती है, जिसकी वजह से ये अपनी पत्नी को काफी खुश रखते हैं। ऐसे पुरुषों को काबू में करना भी आसान होता है। ये अपनी पत्नी के प्यार के खातिर कुछ भी करने के लिए हमेशा राजी होते हैं।
कुंभ राशि
इस राशि के पति काफी रोमांटिक होते हैं, लेकिन इन्हें पत्नी से ज्यादा अपनी दुनिया की परवाह होती है। ऐसे में ये परफेक्ट पति तभी साबित होते हैं, जब इनकी पत्नी काफी धैर्यवान होती है। यूं तो ये अपनी पत्नी की जरूरतो का भरपूर ख्याल रखते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के पुरूष काफी समझदार होते हैं। इतना ही नहीं ये लंबी उम्र तक अपना जलवा बरकरार रखते हैं। पर ये शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहते हैं, क्योंकि इन्हें बंधन में रहना पसंद नहीं है।






एक टिप्पणी भेजें